#हादसा
March 18, 2026
हिमाचल : सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक परिवार उजड़ा- चीखों से दहला पूरा इलाका
चिंताजनक बनी हुई है घायलों की हालत, हर तरफ चीख-पुकार
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। उपमंडल बंगाणा में श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई है। रात के अंधेरे में पूरा इलाका लोगों की चीखों से दहल उठा।
जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात को बंगाणा उपमंडल में ऊना भोटा रोड पर थानाकलां के पास पेश आया। यहां हरिनगर में रात करीब 10.30 बजे बस सड़क पर पलट गई। इस बस में सवार लोग पंजाब के फगवाड़ा से बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

हादसे में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई और भी लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हुई पाई है। हादसे में घायल हुए सभी लोग फगवाड़ा की खलवाड़ा कॉलोनी के रहने वाले हैं। ज्यादातर घायलों को टांगों में गहरी चोटें लगी हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों की पहचान-
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी या मोड़ पर बस के अंसतुलित होने के कारण पेश आया है। मगर हादसे के असली कारणों का पता घायलों के बयानों के बाद ही पता चल पाएगा।