ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार दिन-प्रितदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन पुलिस कई तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है- बावजूद इसके लोग अभी भी धड़ल्ले से नशा तस्करी कर रहे हैं।
चिट्टे समेत चार गिरफ्तार
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है- यहां ज्वार क्षेत्र में पुलिस टीम ने स्कूल के पास चार नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी युवकों से चिट्टा (हेरोइन) की खेप भी बरामद की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दो दिन बाद यहां होंगे इंटरव्यू- जानें पूरी डिटेल
पुलिस ने लगाया था नाका
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने ज्वार स्कूल के पास नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान पुलिस टीम ने एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका- जिसमें चार युवक सवार थे। पुलिस टीम को देखकर युवकों के चेहरे का रंग उड़ गया।
टैक्सी से मिली चिट्टे की खेप
इसी बीच पुलिस टीम ने टैक्सी की तलाशी ली- तो उसमें से पुलिस टीम को 65.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजा में इस खेप की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : डिवाइडर पर चढ़ा सवारियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, घूमने जा रहे थे सभी; मची चीख-पुकार
चार युवक हुए गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों युवक हिमाचल के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- सुनील कुमार (23) निवासी गांव करंडोला, नादौन
- गोविंद सिंह उर्फ बंटी (31) निवासी गांव खोरार, गैलोर
- वीरेंद्र सिंह (36) निवासी गांव कटियारा, सरकड़
- संजीव कुमार (42) निवासी गांव भुधाना, नादौन
कहां से लाए थे खेप?
मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंब वसुधा सूद ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि वो ये खेप कहां से लाए थे और कहां देने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि उनके साथ नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
