कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। चरस के बाद अब चिट्टा युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है] और हालात ऐसे हो गए हैं कि राज्य को ‘उड़ता हिमाचल’ कहना गलत नहीं होगा। प्रदेश में शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो, जब कहीं न कहीं से नशे की तस्करी का मामला सामने न आए।
युवक से मिला 15 लाख का चिट्टा
ताजा मामला कांगड़ा जिले के नूरपुर का है, जहां पुलिस ने तीसरी बार नशा तस्करी में पकड़े गए एक युवक को करीब 15 लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है, जो प्रदेश में बढ़ते नशे के नेटवर्क की गंभीरता को उजागर करता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देखकर भागने लगे दो युवक, तलाशी लेने पर मिली चिट्टे की खेप
घर पर खोल रखी थी नशे की दुकान
तीसरी बार हुआ अरेस्ट
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने युवक को तीसरी बार अरेस्ट किया है। इस बार पुलिस टीम ने उससे 262 ग्राम चिट्टा बरामद किया है- जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है- जो कि तमौता गांव, इंदौरा का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर में गूंजी बेटे की किलकारी, 24 घंटे बाद उसी आंगन से एक साथ उठीं दो अर्थियां
आदतन अपराधी है रोहित
पहले से भी मामले हैं दर्ज
रोहित से मिली चिट्टे की खेप
- 24 जुलाई, 2024- 9.32 ग्राम चिट्टा
- 27 अप्रैल, 2025- 8.5 ग्राम चिट्टा
- 12 सितंबर, 2025- 262 ग्राम चिट्टा
