#अपराध
September 12, 2025
हिमाचल पुलिस को देखकर भागने लगे दो युवक, तलाशी लेने पर मिली चिट्टे की खेप
युवकों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस- किसी बड़े नेटवर्क का हो सकते हैं हिस्सा
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार धड़ल्ले से अपने पैर पसार रहा है। नशा तस्करी से जुड़े लोग आए दिन
जानकारी के अनुसार, जोगिंदरनगर पुलिस टीम ने आज क्षेत्र के शिवा ढाबा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद दो युवक पुलिस टीम को देख मौके से भागने लगे। मगर पुलिस टीम ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी।
पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया। शक के आधार पुलिस टीम ने जब युवकों की तलाशी ली- तो उनके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सगनेहड़ गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों आरोपियों को जोगिंदरनगर न्यायालय में पेश करने के प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
जल्द ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम दोनों आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस टीम आरोपियों के नेटवर्क का पता लगा रही है कि ये लोग किससे नशे की खेप खरीदते थे और आगे किस-किस को बेचते थे।
गौरतलब है कि हिमाचल पुलिस आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई नशा तस्करों के लिए साफ संदेश है कि प्रदेश को नशे का गढ़ बनाने की हर कोशिश विफल होगी। पुलिस लगातार चेकिंग, विशेष अभियानों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।