मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन नशीले पदार्थों की बरामदगी और तस्करी से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। खासकर चरस, चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध आवाजाही पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
HRTC बस से चरस बरामद
नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी, तलाशी और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी जैसे अभियान चला रही है। सार्वजनिक परिवहन और प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंंडी जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने सरकारी बस HRTC से चरस की खेप बरामद की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 22 सरकारी अफसरों की छुट्टी : HAS अधिकारी भी शामिल, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े युवक?
जानकारी के अनुसार, आज सुबह पुलिस टीम ने सुखदेव वाटिका के पास NH-21 पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम ने मंडी की तरफ से आ रही HRTC बस नंबर HP42-3329 को तलाशी के लिए रोका।
युवकों ने कहां छुपाई थी खेप?
जैसे ही पुलिस जवान बस में सवारियों की तलाशी लेने के लिए चढ़े- तो जवानों को देख कर बस में सवार दो युवकों के चेहरों का रंग उड़ गया। इसी के चलते पुलिस ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 179 ग्राम चरस बरामद की- जिसे युवकों ने एक लिफाफे में छुपाया हुआ था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टर का कमाल : चीन के मरीज का किया ऑनलाइन ऑपरेशन, रचा इतिहास
आरोपियों की पहचान
इसके बाद पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए खेप को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों की पहचान-
- देवेंद्र उर्फ आशु (22)
- संदीप (26)
यह भी पढ़ें- हिमाचल : महिला की दोनों किडनियां खराब, इलाज के लिए पैसों की जरूरत- जनता से मांगी मदद
कहां से खेप लाए थे युवक?
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा दोनों के मोबाइल रिकॉर्ड और बैंक डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही दोनों से पूछताछ भी की जा रही है- ताकि पता चल सके कि दोनों ये खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे।
कहां पहुंची पुलिस की जांच?
पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों से पूछताछ में किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।
