#विविध

September 25, 2026

हिमाचल : महिला की दोनों किडनियां खराब, इलाज के लिए पैसों की जरूरत- जनता से मांगी मदद

PGI चंडीगढ़ से करवा रही महिला इलाज

शेयर करें:

financial need women treatment kidney damage mandi pgi chandigarh treatment

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक महिला इस समय बेहद परेशान और दुखी है। महिला इस वक्त एक बड़ी बीमारी से संघर्ष कर रही है। पधर तहसील के गांव तैरला, डाकघर बल्ह निवासी प्रवीणा कुमारी की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं।

महिला की दोनों किडनियां खराब

किडनियां खराब होने के कारण महिला को शरीर में बेहद कमजोरी हो गई है। महिला की हालत देखकर उसका परिवार और पति बेहद परेशान हैं। महिला को अपना इलाज जारी रखने के लिए पैसों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : सोलन मां-बेटी केस में अपडेट : पति ने WhatsApp पर किया था ब्लॉक, प्रिशिका का फोन खोलेगा राज

क्या करता है महिला का पति?

महिला का पति कृष्ण कुमार मजदूरी करता है। महिला ने बताया कि अभी तक जैसे-तैसे उसके पति ने उसका इलाज जारी रखा। मगर अब परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके कारण आगे के इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है।

कहां चल रहा महिला का इलाज?

रोग की गंभीरता को देखते हुए परिजनों द्वारा उसका चंडीगढ़ PGI में उपचार करवाया जा रहा है। पिछले करीब एक साल से महिला का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जिसका हर महीने करीब 20-25 हजार रुपये खर्च आता है।

यह भी पढ़ें : मां नयना देवी का चमत्कार...मंदिर में माथा टेकते ही लौटी बच्चे की आंखों की रोशनी, परिवार भावुक

पैसे नहीं जुटा पा रहा परिवार

इलाज, अस्पताल और सफर के बीच परिवार की कमाई लगभग रुक चुकी है। परिवार ने अब तक किसी तरह महिला का इलाज जारी रखा, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आगे का खर्च उठाना लगभग असंभव हो चुका है।

बेबस महिला को मदद की उम्मीद

महिला ने बताया कि परिवार पहले से ही इलाज में जमा पूंजी उसके इलाज पर खर्च कर चुका है। बेबस महिला अब समाज की मदद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। महिला ने जनता और समाजसेवी संस्थाओं से इलाज के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टर का कमाल : चीन के मरीज का किया ऑनलाइन ऑपरेशन, रचा इतिहास

महिला की हालत देख परिजन परेशान

महिला की ऐसी हालत देख उसके पति व परिवार बेहद चिंता में हैं। महिला को दर्द और तकलीफ में देखकर मानसिक रूप से बेहद व्यथित हैं। परिवार रात-दिन महिला के जल्द सही-सलामत होने की कामना कर रहा है। महिला को बचाने के लिए परिजन हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मगर कम समय में इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं है।

महिला की जनता से विनम्र अपील

महिला का कहना है कि उसके परिवार ने पूरी कोशिश की है कि उसका इलाज किसी भी हाल में रुकने न पाए। मगर अब परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर पड़ चुका है। मेरी हालत नाजुक है और समय भी मेरे खिलाफ जा रहा है। इसलिए मैं लोगों से विनम्र अपील करती हूं कि वे आगे आकर मेरी मदद करें, दान दें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा साझा करें- ताकि मेरा इलाज शुरू हो सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 22 सरकारी अफसरों की छुट्टी : HAS अधिकारी भी शामिल, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

महिला की करें मदद

महिला ने अपना गूगल पे नंबर और अकाउंट नंबर भी शेयर किया है। जो लोग भी महिला की मदद करना चाहते हैं- वो इन नंबरों पर पैसे भेज सकते हैं।

  • Google pay- 90159-15321
  • बैंक- SBI कटिपरी
  • अकाउंट नंबर- 45226465467
  • IFSC : SBIN0009987

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख