किन्नौर। हिमाचल प्रदेश नशा तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में नशा तस्करी के काले धंधे ने अपने पैर पसार लिए हैं। इसी कड़ी में हिमाचल पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है और इस कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।
चरस संग तस्कर गिरफ्तार
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से सामने आया है- जहां पर पुलिस टीम ने एक 42 साल के व्यक्ति को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को ये सफलता नाकेबंदी के दौरान मिली है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से निकली बस UP में हाद.से का शिकार : ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार
नेपाली पर हुआ शक
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने भावानगर में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा वहां से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसी बीच पुलिस टीम को वहां से गुजर रहा नेपाली संदिग्ध लगा।
पुलिस को देख छूटे पसीने
पुलिस जवानों ने उसे रुकने के लिए इशारा किया तो उसके चेहरे का रंग उड़ गया। पुलिस को देख उसके पसीने छूट गए। इससे पहले की वो मौके से फरार हो पाता- पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया और उसको तलाशी करवाने को कहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों ने राज्यपाल को सेबों से तौला: जानिये क्यों किया गया ऐसा..
1.164KG चरस हुई बरामद
पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली- तो तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 1.164 किलोग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खेप को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान 42 वर्ष नोला सिंह ए़डी के रूप में हुई है- जो कि नेपाल का रहने वाला है। वर्तमान में नोला सिंह भावानगर में रह रहा था। पुलिस टीम द्वारा उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के बार्डर सील : J&K से तीन आतं.की हुए फरार, मची खलबली- चप्पा-चप्पा छान रहे जवान
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए SP किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि आोरपी के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके उसके साथ इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस टीम ने पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
