#हादसा

January 20, 2026

हिमाचल से निकली बस UP में हाद.से का शिकार : ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

ओवरटेक कर रही थी बस- ट्रक से हो गई टक्कर

शेयर करें:

labourers nepali vehicle bus truck collide himachal up pilibhit

शिमला। हिमाचल प्रदेश से उत्तर प्रदेश जा रही नेपाली मजदूरों की मिनी बस आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त बस में 10 लोग सवार थे। हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, 9 अन्य घायल हुए हैं- जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे का शिकार हुई मिनी बस

बताया जा रहा है कि घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। पूरा इलाका बस में सवार लोगों की चीखों से दहल उठा। इस हादसे में बस के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों ने राज्यपाल को सेबों से तौला: जानिये क्यों किया गया ऐसा..

बस और ट्रक की जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा पीलीभात में नेशनल हाईवे पर गढ़ा जंगल के पास बिनौर गुरुद्वारे के पास बिजली घर मोड़ पर पेश आया है। यहां आज सबुह करीब 9.30 बजे मिनी बस नंबर UK07PA7071 और धान से लदे ट्रक UK04CC0578 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

ओवरटेक कर रही थी बस

बस में हिमाचल के रोहड़ू से नेपाली मजदूर नेपाल के जाजर कोठी जा रहे थे। पीलीभात की ओर से जाते समय बस ने एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की।  इसी दौरान बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की फोन पर हुई बहस, कमरे में उठाया गलत कदम- लड़की की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

एक की मौत, 9 घायल

हादसे में चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। जबकि, एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत हादसे के बाबत पुलिस को सूचित किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पीलीभात पहुंचाया। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया।

मजदूरी करते थे सब

शुरआती जांच में पाया गया है कि बस में सवार सभी मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं। सभी हिमाचल में मजदूरी करते थे और अब सभी अपने घर नेपाल लौट रहे थे। मगर उन्हें क्या पता था कि घर जाने की खुशियां मातम में बदल जाएंगी और उनके एक साथी की दुखद मौत हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : विश्व भर में चमका हिमाचल- सबसे बड़ा फार्मा हब बनकर उभरा, दुनिया को दे रहा हर तरह की दवा

मृतक-घायलों की पहचान

मृतक की पहचान पदम बहादुर खत्री निवासी नेपाल के रूप में हुई है। हादसे में बस चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान चित्रा ओली निवासी हिमाचल (बस चालक) और वीर बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जबकि, बस में सवार अन्य सात नेपाली मजदूरों को भी चोटें आई हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख