ऊना। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई महिलाएं यौन उत्पीड़न व छेडछाड़ जैसे घिनौने अपराधों का शिकार हो रही हैं। ज्यादातर मामलों में महिलाओं के अपने रिश्तेदार व परिवार ही उनके साथ नीचता कर रहे हैं।
जीजा ने साली के साथ की गंदी हरकत
इसी कड़ी में अब ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है- जहां एक महिला ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके जीजा ने उसके साथ गंदी हरकत की है और अब वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बस स्टैंड पर शराबी कंडक्टर की करतूत, पेंट की जिप खोल युवती को किए गंदे इशारे- फिर...
साली पहुंच गई थाने
मामले की शिकायत महिला ने मैहतपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस केो बताया कि उसका जीजा कुवैत में नौकरी करता है। जीजा ने पहली उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की और वो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
जीजा कर रहा ब्लैकमेल
महिला ने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं माना और उसे ब्लैकमेल कर वीडियो कॉल करने की जिद्द पर अड़ा रहा। आरोपी ने कहा कि अगर वो वीडियो कॉल पर उसके साथ बात नहीं करेगी- तो वो उसकी फोटो को वायरल कर देगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, परिवार ने खोया जवान बेटा; चेहरा देख निकली चीख
वीडियो रिकॉर्ड कर पति को भेजी
महिला ने बताया कि उसकी बातों से डर कर उसने एक दिन जीजा को वीडियो कॉल की। मगर जीजा ने उसकी कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और फिर वो रिकॉर्डिंग उसके पति व अन्य लोगों को भेज दी।
जान से मारने की धमकी दी
महिला ने बताया कि जीजा उसे बहुत परेशान कर रहा है। अब वो उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही मुझे बदनाम करने की धमकियां भी दे रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपने जीजा की हरकतों से तंग आ चुकी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: भूस्खलन ने रोके दूल्हे के कदम, बारात को छोड़ अकेले चट्टानों को पार कर पहुंचा दुल्हन के द्वार
मामले की पुष्टि करते हुए ASP ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
