शिमला। हिमाचल प्रदेश के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, सूबे का एक व्यक्ति अपने ससुराल गया हुआ था। जहां पर अब उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
बगीचे में मिला शव
बताया जा रहा है कि व्यक्ति की शादी बिहार के सारण जिले स्थित नरांव गांव में हुई थी। व्यक्ति अपने ससुराल में रहने के लिए गया हुआ था। जहां पर आज उसका शव बगीचे में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति छोड़ गया, गाय पाल पढ़ाई बच्ची- आज प्रोफेसर है अनपढ़ मां की बेटी
परिजनों में मची चीख-पुकार
मृतक की पहचान डिम्पल के रूप में हुई है और उसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
कैसे हुई युवक की मौत?
पुलिस टीम द्वारा मृतक के ससुराल वालों से पूछताछ कर बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर उसे रस्सी से लटका दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लड़का-लड़की की वीडियो वायरल, फूट-फूट कर रोती रही बेचारी- जानें पूरा मामला
(NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। मृतक हिमाचल के किस जिले से संबंध रखता था- अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर हो अपडेट कर दिया जाएगा।)
