#अपराध

March 8, 2025

हिमाचल में लड़का-लड़की की वीडियो वायरल, फूट-फूट कर रोती रही बेचारी- जानें पूरा मामला

बदसूलकी करने वाले लड़के को घसीटकर थाने ले गई पुलिस

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने बीच-बाजार खूब हंगामा किया। युवक ने लड़की के साथ बहुत बदसलूकी की और उससे गाली-गलौच किया। इस हंगामे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

लड़का-लड़की की वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में लड़का लड़की को गंदी-गंदी गालियां देता हुआ सुनाई दे रहा है। जबकि, लड़की फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी खड़ी दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बहादुर बेटियां : अंधेरों को मात दे बनाई अपनी राह, दुनियाभर के लिए बनी प्रेरणा

युवक ने मचाया हुड़दंग

आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो बीते कल दोपहर करीब डेढ़ बजे की रानी झांसी पार्क की है। बताया जा रहा है कि युवक ने लड़की को कुछ पैसे दिए थे। जब उसने लड़के से वोही पैसे वापस मांगे तो युवक ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। फिर इसी बात को लेकर युवक ने खूब हुड़दंग मचाया।

फूट-फूट कर रोई लड़की

युवक लड़की पर भड़क गया और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा। युवक ने लड़की के साथ बहुत बदसूलकी की- जिसके चलते लड़की फूट-फूट कर रोने लग पड़ी। लड़की को रोता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। युवक तब भी शांत नहीं हुआ और उसने रानी झांसी पार्क व मॉल रोड पर 20 से 25 मिनट तक जमकर ड्रामा किया। युवक के साथ दो और लड़के भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके मंदिर में चढ़ाए जाते हैं कफन

इसके बाद लोगों ने मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवक को सदर थाने ले गई। साथ ही लड़के और लड़की के घरवालों को पैसों के इस लेन-देन के मामले में सूचित किया।

प्राइवेट बस का कंडक्टर है युवक

मामले की पुष्टि करते हुए SHO सदर थाना धर्म सेन नेगी ने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस टीम ने लड़का और लड़की को समझाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। जांच में पाया गया है कि लड़का शिमला में एक प्राइवेट बस का कंडक्टर है। युवक कुछ मानसिक तौर पर परेशान है। उसके परिजन उसे उपचार के लिए IGMC शिमला ले गए हैं। जबकि, लड़की शिमला जिले की ही रहने वाली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा मंत्री की राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात- NCC के लिए विशेष दर्जे की मांग

वहीं, मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि यहां पर अक्सर प्रेमी जोड़े, अश्लील प्रेंक वीडियो शूट करने वाले और नशेड़ी घूमते हुए नजर आते हैं। ऐसी वारदातों से यह जगह बदनाम हो रही है। उन्होंने पुलिस से रानी झांसी पार्क में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख