सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से एक सनसनीखेज और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 38 साल की महिला ने पुल से सीधे सतलुज नदी में छलांग लगा दी है। जिससे महिला की मौत हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने अपनी जान पर खेल कर महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक महिला को बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के इस खौफनाक कदम से पूरे क्षेत्र में हड़कंप और अफरा तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आयकर अधिकारी ने मांगी पांच लाख रुपए रिश्वत, CBI ने कसा शिकंजा; आरोपी फरार
मिली जानकारी के अनुसार जड़ोल क्षेत्र की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने शनिवार को डैहर स्थित सतलुज पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला के पुल से नदी में गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के समय वहां मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने बिना देर किए महिला को बचाने के लिए सतलुज नदी में छलांग लगा दी, काफी प्रयास के बाद जब उसे नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुल से अचानक नदी में कूदी महिला
बताया जा रहा है कि महिला डैहर सतलुज पुल के पास पहुंची और अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। महिला के नदी में गिरने के बाद मौके पर मौजूद युवकों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पंजाब से दबोचा लाखों के चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर
जान जोखिम में डालकर नदी में उतरे स्थानीय युवक
महिला को डूबता देख स्थानीय युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सतलुज नदी में छलांग लगा दी। युवकों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवकों की इस कोशिश के बावजूद महिला की जान नहीं बच सकी।
महिला ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, रहस्य बरकरार
इस दर्दनाक घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला ने आखिर पुल से सतलुज नदी में छलांग लगाने जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : टाइलें लेकर जा रही पिकअप पलटी, एक की मौ**त; 4 लोग घायल
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला घटना से पहले कहां थी और किन परिस्थितियों में वह डैहर पुल तक पहुंची।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज फिर बरसेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम
बरमाणा थाना पुलिस के अधिकार क्षेत्र में मामला
डैहर क्षेत्र में हुई इस घटना का मामला जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम और जांच की प्रक्रिया के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्यों की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
