#हादसा
September 12, 2026
हिमाचल : टाइलें लेकर जा रही पिकअप पलटी, एक की मौ**त; 4 लोग घायल
टाइलें लेकर खदाल जा रही थी पिकअप
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रेणुका जी क्षेत्र में टाइलें लेकर जा रही एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में कठवार निवासी मनीष ने बताया कि रेणुका जी थाने के पास स्थित कपिल की टाइलों की दुकान से पिकअप नंबर HP 71-4757 में टाइलें लोड की गई थीं। इन टाइलों को खदाल ले जाया जा रहा था। टाइलों को लोड और अनलोड करने के लिए मुकेश, सनिया राम और सुखदेव नाम के तीन मजदूरों को बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज फिर बरसेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम
शिकायत के मुताबिक, तीनों मजदूरों ने पिकअप में टाइलें लोड कीं और इसके बाद उन्हें उतारने के लिए गाड़ी की बॉडी में ही बैठ गए। वहीं शिकायतकर्ता मनीष पिकअप चालक मनोज कुमार के साथ आगे बैठा था।
सुबह करीब 10:30 बजे जब पिकअप खदाल-बाईरी नाला के पास पहुंची तो चालक गाड़ी की रफ्तार को संभाल नहीं पाया। देखते ही देखते पिकअप सड़क से बाहर बाईं तरफ पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 22 हजार में डोला वन विभाग के बीओ का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा
हादसे में पिकअप में सवार जामु-कोटि निवासी सनिया राम को गंभीर चोटें आईं। उसकी हादसे में मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब हादसा कैसे हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसे लेकर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।