ऊना। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर वाहन चालकों की तेज रफ्तार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला ऊना जिला के अंब से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इस हादसे में अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे खड़े व्यक्ति से जा टकराया। बाइक सवार की इस हादसे में मौत हो गई, वहीं सड़क किनारे खड़ा व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।
कहां हुआ है यह हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज गुरुवार को ऊना जिला के पुलिस थाना अंब के तहत आते धुसाड़ा में हुआ है। इस हादसे में जान गंवाने वाला शख्स कांगड़ा जिला का निवासी था। जिसकी पहचान अनिल कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ततवाणी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। अनिल कुमार बद्दी से बाइक पर अपने घर आ रहा था। घायल हुए व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : श्मशान तो बख्श देते! हिमाचल में प्रधान का गड़बड़झाला, डकार गया लाखों- हुआ सस्पेंड
सड़क किनारे खड़ा शख्स भी हुआ घायल
पुलिस को सौंपी शिकायत में अनिल कुमार निवासी खुंडियां जिला कांगड़ा ने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपना कैंटर लेकर अंबाला के लिए निकला था। करीब सात बजे जब वह धुसाड़ा में चाय पीने के लिए रूका था। इस दौरान वह सड़क किनारे ही खड़ा था। इसी बीच अंब से ऊना की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क किनारे मुझ से टकरा गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से घर जा रहा था युवक, रास्ते में खड़ा था काल- सदमे में परिवार
ट्रक चालक मौके से फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार अनिल और सड़क किनारे खड़ा शख्स दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने बाइक सवार अनिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल शख्स का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टार क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को BCCI देगा 30 लाख, यहां जानें वजह
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक ट्रक चालक सुखवीर सिंह निवासी आनंदपुर साहिब पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।
