नाहन। हिमाचल प्रदेश में आपराधिक घटनाआंे का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज दिन लोगों के शव मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से सामने आया है। यहां एचएच किनारे नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। व्यक्ति की मौत हादसे के चलते हुई है, या फिर उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है, इसकी जांच की जा रही है।
एनएच किनारे पड़ी मिली शख्स की देह
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को पांवटा साहिब में देहरादून.चंडीगढ़ नेशनल हाई वे 07 पर मालवा कॉटन छोटी ट्रक यूनियन के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के शव को पड़े हुए देखा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पांवटा साहिब पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से घर जा रहा था युवक, रास्ते में खड़ा था काल- सदमे में परिवार
नहीं हुई पहचान
घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि उन्हें 12 बजे के करीब हाईवे किनारे नाली में व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर शव को नाली से बाहर निकाला गया। मृतक व्यक्ति कौन है और उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टार क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को BCCI देगा 30 लाख, यहां जानें वजह
हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस व्यक्ति की मौत को संदिग्ध मान कर आगामी जांच कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हादसा है, या फिर उसकी किसी ने हत्या कर शव यहां फेंका है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की और जानने का प्रयास किया कि आसपास किसी ने कोई संदिग्ध गतिविधि देखी हो। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें : श्मशान तो बख्श देते! हिमाचल में प्रधान का गड़बड़झाला, डकार गया लाखों- हुआ सस्पेंड
थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी मृतक व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो उसे पुलिस के साथ सांझा करें। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर संभावित सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।
