मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 18 वर्षीय युवती अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने उसके हर संभावित ठिकाने पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। बेटी के अचानक गायब होने से परिजन गहरे सदमे में हैं।
जन्मदिन मनाया... फिर अचानक गायब हुई युवती
मामला पुलिस थाना BSL कॉलोनी क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ललित कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने मंगलवार, 7 जुलाई को अपना 18वां जन्मदिन पूरे परिवार के साथ घर पर मनाया। शाम को केक काटने और परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा बेचने के मंसूबे नाकाम, पंजाब से आए थे तीन सप्लायर- हुए गिरफ्तार
कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे तो वह वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद घर और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चल सका।
रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन नहीं मिला कोई सुराग
युवती के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस थाना BSL कॉलोनी पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के सामने ही शख्स पर किए कु*ल्हाड़ी से कई वार, निकला पुराना कनेक्शन- जानें
शिकायतकर्ता ने पुलिस को आशंका जताई है कि उनकी बेटी का किसी ने शादी की नीयत से अपहरण किया हो सकता है। इस आशंका के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और युवती का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी चोरी का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार; लाखों का सोना-चांदी, नकदी बरामद
क्या बोले DSP?
DSP भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
