राजनीति

#अपराध

July 8, 2026

हिमाचल पुलिस के सामने ही शख्स पर किए कु*ल्हाड़ी से कई वार, निकला पुराना कनेक्शन- जानें

पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दिनदिहाड़े पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कुछ हमलावरों ने एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।  

मंडी-भराड़ी पुल के पास हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि हमले से पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसके बाद हमलावरों ने युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी वहीं मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी हमला कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंजू मौ*त मामले में फिर सड़कों पर उतरे लोग, पति ने दे डाली आ*त्मदा.ह की चेतावनी

घायल युवक का पहचान 

हमले में घायल युवक की पहचान सन्नी गिल के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को किसी मामले में पेशी के लिए बिलासपुर आ रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर बिलासपुर नंबर की कार में आए थे।

पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया

सन्नी गिल का नाम साल 2024 में बिलासपुर कोर्ट के पास हुए गोलीकांड में सामने आया था। उस मामले में उस पर एक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगा था। अब माना जा रहा है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर यह हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह के संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : आफत की बारिश : पहाड़ी दरकने से HRTC बस पर गिरे पत्थर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

राहगीरों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसके पैरों पर सबसे ज्यादा वार किए गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का वीडियो भी आया सामने

इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति पूरी घटना की जानकारी देता नजर आ रहा है। वह कहता है कि पुलिसकर्मियों के सामने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। वीडियो में घायल युवक सड़क पर पड़ा दिखाई देता है और आसपास पुलिसकर्मी भी नजर आते हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति हमलावरों की कार का नंबर भी बताता सुनाई देता है।

घायल युवक से भी हुई बातचीत

वीडियो बनाने वाले शख्स ने घायल सन्नी गिल से बात भी की। घायल ने इशारों में बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह उस समय होश में था और सिर हिलाकर जवाब देता दिखाई दिया।

 

2024 के गोलीकांड की फिर हुई चर्चा

गौरतलब है कि साल 2024 में बिलासपुर कोर्ट परिसर के पास हुए गोलीकांड ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस मामले में हिमाचल के एक पूर्व विधायक के बेटे का नाम भी सामने आया था और उसकी गिरफ्तारी हुई थी। बाद में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर भी गोली चलने की घटना हुई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ताजा कुल्हाड़ी हमला कहीं उसी पुरानी रंजिश का हिस्सा तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से जरूरी काम के लिए निकली महिला नहीं लौटी वापस, अगले दिन नदी में मिला श*व

पुलिस जांच में जुटी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख