कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आई एक बेहद दुखद खबर ने एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। माता-पिता ने अपने 17 वर्षीय बेटे को बेहतर भविष्य और हुनर सीखने के लिए घर से दूर आईटीआई में पढ़ने भेजा था, लेकिन अब वही बेटा हमेशा के लिए परिवार से दूर हो गया। भुंतर थाना क्षेत्र के छोयल इलाके में आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि छात्र के पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पढ़ाई के लिए घर से दूर आया था 17 वर्षीय छात्र
मृतक की पहचान टेक सिंह उर्फ कर्ण (17) पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के गांव वगतौरी, डाकघर खनाग का रहने वाला था। टेक सिंह शमशी स्थित आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहा था। पढ़ाई के सिलसिले में वह भुंतर थाना क्षेत्र के छोयल इलाके में किराये के कमरे में रह रहा था। बताया गया है कि वह श्याम लाल के मकान में किराये पर रहता था।
यह भी पढ़ें : चंबा बस हा*दसे में एक और घायल महिला ने तोड़ा दम, 8 पहुंची संख्या; पति-पत्नी ने एक साथ छोड़ी दुनिया
परिवार को शायद यह उम्मीद रही होगी कि बेटा पढ़ाई पूरी कर कोई हुनर सीखेगा, अपने पैरों पर खड़ा होगा और एक दिन घर लौटकर परिवार का सहारा बनेगा। लेकिन एक दुखद घटना ने परिवार की इन तमाम उम्मीदों को हमेशा के लिए तोड़ दिया।
कमरे में हुई घटना से मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार छात्र अपने किराये के कमरे में मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भुंतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मामले की जांच के दौरान परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: आधी रात कमरे में घुसा शख्स, विवाहिता से की नीचता; जाते-जाते लाखों के गहने भी ले गया
पिता ने किसी पर नहीं जताया शक
पुलिस जांच के दौरान मृतक छात्र के पिता राजेश कुमार ने फिलहाल बेटे की मौत को लेकर किसी व्यक्ति पर शक या संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके पीछे कोई व्यक्तिगत, मानसिक, पारिवारिक या अन्य कारण था या नहीं, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 18 वर्षीय युवक के पास मिली चिट्टे की बड़ी खेप, हरियाणा रोडवेज की बस में ला रहा था नशा
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना के बाद पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे की मौत की खबर परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। जिस बच्चे को माता-पिता ने पढ़ाई और बेहतर भविष्य के सपने के साथ घर से बाहर भेजा था, उसका शव वापस घर पहुंचना परिवार के लिए जिंदगी का सबसे कठिन दौर बन गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : थाने के पास कांड- पहले चोरों ने लूटी दुकान, फिर शटर पर अपना ताला जड़ हुए फरार
हालांकि इस मामले में मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस जांच जारी है, लेकिन घटना ने यह जरूर सोचने पर मजबूर किया है कि घर से दूर रहने वाले किशोरों और युवाओं के साथ परिवार लगातार संवाद बनाए रखें और उनकी भावनात्मक स्थिति पर भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- शिव भक्तों को बड़ा झटका- महंगी होगी मणिमहेश यात्रा, ढीली करनी पड़ेगी जेब
पुलिस कर रही है मामले की जांच
एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्र की मौत के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।
