राजनीति

#अपराध

August 9, 2026

हिमाचल : थाने के पास कांड- पहले चोरों ने लूटी दुकान, फिर शटर पर अपना ताला जड़ हुए फरार

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस टीम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

theft maniyari shop 200 meters police station lock replaced thieves hamirpur hp

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के मुख्य इलाके में पुलिस थाना से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर मनियारी की दुकान में चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया है।

थाने के पास हुआ कांड

शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद चोरों ने ऐसा तरीका अपनाया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारी को भी कुछ देर तक चोरी का अंदाजा नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- शिव भक्तों को बड़ा झटका- महंगी होगी मणिमहेश यात्रा, ढीली करनी पड़ेगी जेब

चोरों ने लूटी दुकान

चोरों ने दुकान का मूल ताला तोड़ने के बाद उसे अपने साथ ले लिया और शटर पर अपना ताला लगा दिया। रविवार सुबह जब दुकान का कर्मचारी रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचा तो उसे शटर पर अलग ताला लगा हुआ नजर आया।

फिर बदला शटर का ताला

नया ताला देखकर उसे संदेह हुआ। जब किसी तरह ताला खोलकर दुकान का शटर उठाया गया और अंदर सामान की जांच की गई तो चोरी की पूरी घटना सामने आई।

यह भी पढ़ें : चंबा हाद*से में बड़ा खुलासा : ड्राइवर ने बताई थी बस में खराबी, नहीं मिली मदद- जारी रखा सफर

दुकान से क्या-क्या गायब?

दुकान के अंदर जांच करने पर कई सामान अपनी जगह से गायब मिले। दुकान मालिक शक्ति चंद कपिल के अनुसार, चोर करीब 28 हजार रुपये कीमत के हार, 5 हजार रुपये नकद और कुछ अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं।

रात को हुई चोरी

दुकान मालिक के मुताबिक वारदात रात के समय हुई। चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर सामान पर हाथ साफ किया। चोरी करने के बाद उन्होंने दुकान के शटर पर अपना ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सनकी पति ने उजाड़ा परिवार, गुस्से में पत्नी की छीनी जिंदगी- मासूमों ने खोई मां

पुलिस थाने के पास वारदात

चोरी की यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दुकान शहर के बीचोंबीच स्थित है और पुलिस थाना से इसकी दूरी करीब 200 मीटर ही बताई जा रही है। ऐसे स्थान पर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

उठ रहे कई सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त इलाके में पुलिस थाना के इतने करीब चोरी होना चिंता का विषय है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी और रात के समय बाजार क्षेत्र में निगरानी और गश्त को और मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : श्रद्धालुओं की ट्राली पलटी, 20 से ज्यादा थे सवार; 5 वर्षीय लड़की समेत आठ...

चोरों ने बदला दुकान का ताला

इस वारदात में चोरों का तरीका भी पुलिस के लिए जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है। दुकान का ताला तोड़ने के बाद चोर टूटे हुए ताले को अपने साथ ले गए और उसकी जगह अपना ताला लगा दिया। इससे रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे कर्मचारी को पहली नजर में केवल ताला बदला हुआ दिखाई दिया

कैसे हुआ चोरी का खुलासा?

उसे तत्काल यह पता नहीं चल सका कि दुकान के अंदर चोरी हो चुकी है। बाद में जब ताला खोला गया और दुकान के सामान की जांच की गई, तब चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर कितनी देर तक दुकान के आसपास रहे और उन्होंने किस तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गाड़ी से मिली 15 लाख की चरस : फोरलेन पर 22 वर्षीय रवि समेत दो गिरफ्तार

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस के लिए इस मामले में आसपास लगे CCTV कैमरे अहम सुराग साबित हो सकते हैं। जिस दुकान में चोरी हुई है, उसके कुछ ही दूरी पर एक ATM के बाहर CCTV कैमरा लगा हुआ बताया जा रहा है। इसके अलावा दुकान के दूसरी ओर स्थित एक अन्य दुकान में भी निगरानी कैमरा होने की जानकारी सामने आई है।

फुटेज से खुल सकता है चोरी का राज

ऐसे में पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल सकती है। फुटेज में शनिवार रात दुकान के आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियां सामने आ सकती हैं। अगर चोर कैमरे में कैद हुए हैं तो उनकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 20 से ज्यादा थे सवार; 5 वर्षीय लड़की समेत आठ...

जांच में जुटी पुलिस टीम

फिलहाल पुलिस ने चोरी की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की जांच, आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चोरी की वारदात को किसने अंजाम दिया और चोर किस दिशा में फरार हुए।

व्यापारियों की बढ़ी चिंता

शहर के बीचोंबीच हुई इस चोरी ने व्यापारियों में भी चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है और उम्मीद की जा रही है कि CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख