#अपराध

November 2, 2026

हिमाचल : कपड़ों की दुकान के अंदर इस हाल में मिली दुकानदार की देह, ह**त्या की जताई आशंका

संगम होटल के पास किराए की दुकान चलाता था बुजुर्ग

शेयर करें:

himachal kullu Bhuntar News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर यहां एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाला 65 वर्षीय दुकानदार अपनी ही दुकान के अंदर मृत मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

दुकान के अंदर मृत मिला व्यक्ति 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के भुंतर से सामने आया है। बता दें कि बुजुर्ग व्यक्ति रोज की तरह बीते कल भी वह अपनी दुकान पर था। व्यक्ति अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था।

 

यह भी पढ़ें : HRTC पेंशनरों की चेतावनी: सरकार दिवाली से पहले जारी करे 5% DA, कल मुख्यालय का करेंगे घेराव

 

दुकान के अंदर से ही शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह (65) पुत्र चन्नन सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।  कुलवंत सिंह भुंतर में संगम होटल के पास किराए पर दुकान लेकर कपड़ों का कारोबार करता था। 

संगम होटल के पास किराए की दुकान चलाता था बुजुर्ग

पुलिस के मुताबिक, रविवार को दिन के समय थाना भुंतर के तहत कुलवंत सिंह (65) पुत्र चन्नन सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान के अंदर मृत अवस्था में मिला। कुलवंत सिंह भुंतर में संगम होटल के पास किराए पर दुकान लेकर कपड़ों का कारोबार करता था। वह दुकान के अंदर ही मृत पाया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पिकअप चलाकर पालता था परिवार, 100 फीट गहरी खाई में गिरी; थम गईं चालक की सांसें

लूटपाट के शक से भी जोड़कर देख रहे लोग

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं लूटपाट के इरादे से दुकानदार की हत्या तो नहीं की गई। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने पुलिस से इस पहलू को ध्यान में रखते हुए भी जांच करने की मांग की है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख