हरियाणा/शिमला। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय से हालात ऐसे हो गए हैं कि पड़ोसी राज्यों के शातिर छुपने के लिए हिमाचल में अपना ठिकाना बना रहे हैं। बाहरी राज्यों के कई लोग मारपीट, मर्डर, अपहरण, दुष्कर्म आदि जैसे वारदातें कर के हिमाचल आकर छिप जाते हैं।
व्यापारी का हुआ अपहरण
ताजा मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है- जिसमें हरियाणा पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक एक व्यापारी को अगवा कर हिमाचल ले गए थे- जहां दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया।
यह भी पढ़ें : IGMC में बड़ा कांड : जूनियर डॉक्टरों को परेशान कर रहे थे सीनियर- शिकायत करने पर हुए सस्पेंड
हिमाचल ले आए युवक
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी सतीश ने थाना सदर झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि झज्जर-रेवाड़ी हाईवे पर छह आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके पैसे लूट लिए। इसके बाद उन्हें जबरन अपहरण कर हिमाचल प्रदेश ले जाया गया, जहां उनके साथ और भी मारपीट की गई।
क्या है पूरा मामला?
घटना 30 अक्टूबर 2025 की है। जब सतीश अपनी गाड़ी में झज्जर अनाज मंडी धान की फसल लेने आए थे। फसल लेने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तो झज्जर-रेवाड़ी हाईवे पर दो गाड़ियों में सवार छह अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैसों की कमी के चलते छोड़ दी थी पढ़ाई, नौकरी कर जुटाया धन- अब सेना में बना लेफ्टिनेंट
व्यापारी से छीने 11 लाख
आरोपियों ने सतीश की गाड़ी को रोकने के लिए पहले उसकी गाड़ी के शीशे तोड़े। फिर उसमें रखे लगभग 11 लाख रुपए और मारपीट कर सतीश से उसका पर्स भी छीन लिया। इसके बाद पीड़ित को अन्य आरोपियों के हवाले कर और वे खुद मौके फरार हो गए।
आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी बरामद
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद मामला थाना सदर झज्जर में दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में इस्तेमाल हुई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे देव चालदा महासू : लाखों भक्तों ने किया स्वागत, पैर धरने तक की नहीं थी जगह
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- प्रिंस निवासी गुरुग्राम
- मोहित निवासी लोवा खुर्द झज्जर
कहां है अन्य आरोपी?
पुलिस का कहना है कि इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। टीम आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी है कि सतीश को हिमाचल में कहां ले जाया गया था। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपी कहां के रहने वाले हैं और कौन हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
