मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां डैहर क्षेत्र 19 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं मृतका के मायका पक्ष ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

लव मैरेज का दुखद अंत

मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी रवि कुमार के रूप में हुई है- जो कि गांव सकरोहा, ननावां की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने पति, पांच माह के दुधमुंहे बच्चे और सास के साथ डैहर में किराए के कमरे में रह रही थी। रविवार को घटना के समय उसका पति काम पर गया हुआ था, जबकि सास पास की दुकान पर मौजूद थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पेट्रोल 102 रुपए के पार: 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, महंगाई ने सबको डराया

मासूम को कमरे में सुलाया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका ने पहले अपने 5 महीने के मासूम बच्चे को एक कमरे में सुलाया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गई और वहां पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब सास वापस कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

प्रियंका ने लगाया फंदा

काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों और मकान मालिक को बुलाया गया। लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। प्रियंका कमरे में फंदे से लटकी हुई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा महिला लापता, 24 घंटे से ढूंढ रहा पति- नहीं मिला कोई सुराग; करें मदद

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे की जांच करने के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम करने निकला था शख्स, परिजनों को गहरी खाई में मिली देह- पसरा मातम

डेढ़ साल पहले हुई शादी

जानकारी के मुताबिक प्रियंका मूल रूप से घुमारवीं क्षेत्र की रहने वाली थी। उसने करीब डेढ़ वर्ष पहले रवि कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। परिवार में पांच माह पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। अचानक हुई इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पति-सास हुए गिरफ्तार

घटना के बाद मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। पुलिस टीम ने मृतका की सास और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा खेला : प्रधान पद के बैलेट पेपर गायब; ARO समेत 9 पर गिरी गाज

चाइल्ड शेल्टर भेजा मासूम

पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मृतका के पांच माह के बच्चे को चाइल्ड शेल्टर मंडी भेज दिया गया है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग मासूम बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें