शिमला। हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरूआत ही हत्या से हुई थी। नए साल के पहले ही दिन सोलन जिला में एक स्कूल संचालक की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद तो जैसे प्रदेश में हत्याओं की बाढ़ सी आ गई है। आज 25 जनवरी हुई है और इन 25 दिनों में अब तक 10 लोगों का मर्डर हो चुका है। वहीं अन्य वारदातें अलग हैं। प्रदेश में इस तरह से हो रही हत्याओं पर अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सवाल उठाए हैं।
जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया डाली पोस्ट
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें शिमला जिला में शादी वाले घर में घुसे बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने लिखा है कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं इतनी बढ़ गई हैं कि अब तो लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में 8 स्कूलों पर ताला जड़ेगी सुक्खू सरकार ! जानें क्यों
प्रदेश में धवस्त हुआ लॉ एंड ऑर्डर
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के आधार पर ऐसा लग रहा है कि शिमला सहित पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में आम आदमी अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है, सुक्खू सरकार ने प्रदेश के लोगों को अब भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शख्स को मारी गो*ली, साक्ष्य मिटाने को धड़ से अलग कर दिया सिर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर यह तो नहीं कहना चाह रहे हैं कि हिमाचल के लोग भी अपनी सुरक्षा के लिए भी आत्मनिर्भर हो जाएं और सरकार से उम्मीदें छोड़ दें। प्रदेश के लोगो की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश के हितों की इस लड़ाई में हम प्रदेश वासियों के साथ खड़े हैं।
25 दिन में 10 लोगों की हत्या से दहशत में हिमाचल
बता दें कि हिमाचल में बढ़ता क्राइम का ग्राफ चिंता का विषय बनता जा रहा है। मात्र 25 दिन में 10 लोगों की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आज भी सोलन जिला में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या का मामला सामने आया था। जिसमें दो आरोपियों ने पहले शिकार करने गए व्यक्ति के सिर में गोली मार दी और फिर उसके बाद की घटना हर किसी को झकझोर कर देने वाली है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेट हुड-डे: CM ने खोला अपना पिटारा, बेरोजगारों को खुशखबरी- कर्मचारियों को निराशा
सोलन में हत्या कर धड़ से अलग कर दिया सिर
दोनों आरोपियों ने शव को बोरे में डालकर दूसरे जिला सिरमौर के जंगल में ले जाकर वहां लाश का सिर ही धड़ से अलग कर दिया और धड़ को वहीं पर जलाने का प्रयास किया। वहीं सिर को वापस सोलन जिला के सुलतानपुर लेकर आ गए और उसे वहां पर जमीन में दफन कर दिया। हालंाकि दोनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं और पुलिस ने मृतक का सिर और धड़ भी बरामद कर लिया है।
किस जिला में कितने हुए मर्डर
लेकिन इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शांतिप्रिय राज्य हिमाचल अब किस दिशा में जा रहा है। प्रदेश में आए दिन हो रही हत्या और रेप के मामलों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। 25 दिन की बात करें तो चंबा जिला में इन 25 दिनों में दो लोगों की हत्या हुई है।
यह भी पढ़ें : 54 साल में हिमाचल ने हासिल किए कई मुकाम, देश के लिए मिसाल बना पहाड़ी राज्य
वहीं कुल्लू में तीन, सोलन में दो, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में एक एक मर्डर हुआ है। ऐसे में हिमाचल की कानून व्यवस्था का दिवाला निकलता हुआ दिख रहा है। हाल ही 22 जनवरी की रात को मनाली के विंटर कार्निवल प्रोग्राम के दौरान भीड़ के बीच एक युवक का गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।
