#अपराध

January 25, 2025

हिमाचल: शख्स को मारी गो*ली, साक्ष्य मिटाने को धड़ से अलग कर दिया सिर

दो जिलों में छिपाया सिर और धड़, जलाने का किया प्रयास

शेयर करें:

Solan Crime News

सोलन। हिमाचल के सोलन जिला में दो लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक का सिर भी धड़ से अलग कर दिया। आरोपियों ने पहले सिर काटने के बाद धड़ को आग लगा दी और फिर सिर को दूसरे जिला में ले जाकर उसे जमीन में गाढ़ दिया। इस तरह से आरोपियों ने सिर और धड़ को दो जिला में ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनको इसमें सफलता नहीं मिली। अब पुलिस ने अधजला धड़ और सिर दोनों ही बरामद कर लिए हैं।

सोलन जिला में पेश आई घटना

वहीं पुलिस ने इस हत्या के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तारक र आगाम जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोलन जिला के नारग क्षेत्र की है। वहीं इस वारदात में अपनी जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 38 वर्षीय सोमदत्त निवासी नलहेच नारग के रूप में हुई है। सोमदत्त ड्राइविंग का काम करता है। पुलिस को सौंपी शिकायत में सोमदत्त निवासी गांव पलहेच, तहसील पच्छाद सोलन में अपने जीजा के घर आया था।

जंगल में गया शख्स हो गया था लापता

21 जनवरी को सोमदत्त घर के साथ लगते जंगल में गया था। लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। ऐसे में उसके जीजा ने 23 जनवरी को सदर थाना सोलन में सोमदत्त की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। 

 

यह भी पढ़ें : 54 साल में हिमाचल ने हासिल किए कई मुकाम, देश के लिए मिसाल बना पहाड़ी राज्य

शिकार करने गए थे दो अन्य लोग

ग्रामीणों ने बताया कि 21 जनवरी की शाम को दो अन्य लोग भी उसी जंगल में जाते देखे गए थे। जिनकी पहचान वाटर पम्प हाउस पर काम करने वाले भुट्टो राम और सुल्तानपुर निवासी संदीप उर्फ अजय के तौर पर हुई। यह दोनों ही दो गाड़ियों में जंगल में शिकार खेलने गए थे। पुलिस ने दोनों को ही थाना मंे बुलाकर उनसे पूछताछ की। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपने जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों ने अपनी अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और शिकार करने जंगल में चले गए। सोमदत्त भी जंगल में शिकार करने ही गया था। इसी दौरान संदीप ने अपनी बंदूक से गोली चलाई, जो सोमदत्त के सिर में जाकर लगी। जिससे सोमदत्त की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों आरोपी डर गए और उन्होंने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेट हुड-डे: CM ने खोला अपना पिटारा, बेरोजगारों को खुशखबरी- कर्मचारियों को निराशा

गुफा में ले जाकर काटा सिर, धड़ को लगा दी आग

आरोपियों ने कबूल किया कि वह अपने साथ रखे प्लास्टिक के बोरे में लाश को डाल कर उसे गाड़ी से सिरमौर जिला के वासली जंगल में एक गुफा में ले गए। जाने से पहले दोनों ने अपने मोबाइल दूसरी गाड़ी में छोड़ दिए, ताकि उनके लोकेशन ट्रेस ना हो सके। गुफा में जाकर उन्होंने मृतक का धड़ से सिर काट कर अलग कर दिया और गुफा में ही धड़ को आग के हवाले कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल स्टेटहुड-डे: कर्मचारियों पेंशनरों पर फिर भारी पड़ा खाली खजाना, अब क्या ?

सिर को जमीन में गाढ़ा

आरोपियों ने बताया कि उसके बाद वह मृतक के सिर को लेकर वापस सोलन जिला में आ गए और सुलतानपुर के जंगल में ले जाकर सिर को जमीन में गाढ़ दिया। वहीं मृतक का मोबाइल भी तोड़ कर फेंक दिया। उन्होंने मृतक की बंदूक को भी छिपा दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई बंदूक को भी बरामद कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में 8 स्कूलों पर ताला जड़ेगी सुक्खू सरकार ! जानें क्यों

पुलिस ने बरामद की बंदूक

वहीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सिरमौर के वासनी जंगल में गुफा में से मृतक का बिना सिर के अधजला धड़ बरामद कर लिया। इसके साथ ही सुलतानपुर से पुलिस ने जमीन में गाढ़ा मृतक का सिर भी रिकवर कर लिया है। पुलिस ने दोनों ही घटनास्थलों पर फोरेंसिक टीम को भी साथ लेकर गई और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। मृतक के शव की शिनाख्त तकनीकी फॉरेंसिक जांच के आधार पर भी की जा रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख