शिमला। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2025 का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते रोज घोषित किया। दूसरे चरण की इस परीक्षा में हिमाचल के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जेईई मेन-2025 में धैर्य शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 99.99 स्कोर प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा भी हिमाचल प्रदेश के दर्जनों उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जेईई मेन प्रवेश परीक्षा 2 सत्रों में आयोजित हुई।
कृष डिमालू ने पहले प्रयास में पाई सफलता
इस परीक्षा में रोहड़ू क्षेत्र के रणसार वैली के दुमरेड़ा गांव निवासी कृष डिमालू ने भी इस परीक्षा को पास कर अपने सपनों को साकार किया है। कृष डिमालू ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। कृष की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 700 नए होमगार्ड कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू, खाली पदों को भी भरेगी सरकार
पिता करते हैं बागवानी
कृष डिमालू के पिता चरन सिंह एक बागवान हैं और माता लीला डिमालू गृहिणी हैं। माता.पिता ने अपने बेटे की इस सफलता पर कहा कि यह बेटे ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के चलते यह सफलता पाई है।
यह भी पढ़ें : नड्डा बोले: सुक्खू की गवर्नमेंट नॉन परफॉर्मिंग, सीएम से सरकार नहीं चल रही तो कुर्सी छोड़ दें
वहीं कृष की शिक्षा की बात करें तो उन्हांेने दसवीं की पढ़ाई आराधना पब्लिक स्कूल रोहड़ू से और जमा दो की पढ़ाई हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर हमीरपुर से पूरी की है। कृष डिमालू की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे रोहड़ू.छोहारा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। क्षेत्रवासियों ने कृष और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।
