#यूटिलिटी
April 20, 2025
हिमाचल में 700 नए होमगार्ड कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू, खाली पदों को भी भरेगी सरकार
राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह में बोले सीएम सुक्खू
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का अइंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 700 नए होमगार्ड कर्मियों की भर्ती का ऐलान किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि 700 होमगार्ड जवानों की भर्ती के साथ साथ होमगार्ड विभाग में रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा। यह बात सीएम सुक्खू ने शिमला जिला के बल्देयान में राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह में कही।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर सीएम सुक्खू ने अग्निशमन सेवा कर्मियों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए सम्मानित भी किया। वहीं सोलन जिला के नालागढ़ में साल 2009 में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो अग्निशमन कर्मियों शहीद जोगिंदर पाल तथा घनश्याम के परिवारों को पांच.पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सीएम सुक्खू ने विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 13 नए अग्निशमन वाहनों को भी हरी झंडी भी दिखाई।
यह भी पढ़ें : जयराम राज से एक ही जगह जमे अफसरों को हटाएगी सुक्खू सरकार, तबादलों का खाका तैयार
इस दौरान सीएम सुक्खू ने होमगार्ड और अग्निशमन कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। सीएम सुक्खू ने कहा कि साल 2023 में जब प्रदेश में जल प्रलय आई थी, तब अग्निशमन सेवाओं, गृह रक्षकों और एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसकी में प्रशंसा करता हूं। सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद राज्य को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।
यह भी पढ़ें : बेटे की शादी पर नाच रहा था पिता- अचानक हार्ट अटैक से छिनी सांसें, खुशियां मातम में बदलीं
सीएम सुक्खू ने पूर्व की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। सीएम सुक्खू ने पिछली भाजपा सरकार पर सार्वजनिक धन के कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और भ्रष्टाचार के पिछले दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ने अधर में लटकाए होनहार बच्चे, 2 साल से टैबलेट का कर रहे इंतज़ार- कब मिलेंगे?
पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें