मंडी। हिमाचल प्रदेश की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की मिट्टी में साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति रची-बसी है। मंडी जिले के जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले कैप्टन योगिंदर सिंह ठाकुर को असाधारण शौर्य के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।
खतरनाक आतंकी को मार गिराया
बता दें कि कैप्टन योगिंदर सिंह ठाकुर दारट बगला गांव से ताल्लुक रखते हैं।उन्होंने खतरनाक आतंकवादी को मार गिराकर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। जिसके लिए उन्हें देश के इतने बड़े सम्मान से नवाजा जा रहा है। यह सम्मान सिर्फ एक सैनिक की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जोगिंदर नगर, हिमाचल प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापता भाइयों में एक की मिली देह, बर्फबारी में वीडियो शूट करने निकले थे- सर्च ऑपरेशन जारी
रणभूमि में दिखाया अदम्य साहस
सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कैप्टन योगिंदर सिंह ठाकुर ने एक बेहद खतरनाक अभियान के दौरान आतंकवादी को मार गिराया। यह ऑपरेशन उच्च जोखिम वाला था, जहां हर कदम पर जान का खतरा था। लेकिन कैप्टन योगिंदर सिंह ठाकुर ने न केवल साहस दिखाया, बल्कि सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्यूटी से घर लौट रहा था युवक, खड़ी जीप से टकराई बाइक; मां-बाप ने खोया इकलौता बेटा
दारट बगला गांव में जश्न
कैप्टन योगिंदर सिंह ठाकुर के शौर्य चक्र से सम्मानित होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में गर्व और भावुक माहौल बन गया। गांव के लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। बुजुर्गों ने इसे गांव के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया, वहीं युवाओं के लिए यह खबर प्रेरणा बन गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्फबारी में बहन के घर गए भाई की मौ.त, 13 KM पैदल चल परिजनों ने अस्पताल पहुंचाई देह
हिमाचल के 2 जवानों को सम्मान
रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने की मंजूरी दी। इस सूची में छह मरणोपरांत सम्मान भी शामिल हैं। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में सेना मेडल (वीरता), नौसेना मेडल और वायुसेना मेडल भी दिए गए हैं। इसी सूची में हिमाचल के मेजर अंशुल बाल्टू और कैप्टन योगिंदर सिंह ठाकुर का नाम शामिल होना प्रदेश के लिए खास मायने रखता है।
