शिमला। हिमाचल प्रदेश की लाइफलाइन कहे जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम को उसके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। एचआरटीसी को यह सम्मान साल 2023-24 में अन्य पहाड़ी राज्यों से बेहतर कार्य करने पर दिया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने दी बधाई

हिमाचल पथ परिवहन निगम को यह अवार्ड एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग द्वारा दिया जा रहा है। एचआरटीसी का जिम्मा संभाल रहे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इसके लिए निगम प्रबंधन को बधाई दी है। बता दें कि साल 2023-24 में एचआरटीसी ने सार्वजनिक परिवहन पब्लिक ट्रासंपोर्ट में अन्य पहाड़ी राज्यों से कहीं अधिक बेहतर कार्य किया है। जिसके लिए निगम को चार अलग अलग पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : मनाली के होटल का कमरा नंबर 106, परचून के नाम पर नशा बेच रहे थे पंजाब के लड़के

दिल्ली में मिलेगा सम्मान

हिमाचल पथ परिवहन निगम को यह पुरस्कार आठ मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग द्वारा प्रदान किया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम को यह अवार्ड उस समय मिल रहा है, जब हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की वित्तीय स्थिती काफी खराब है। बावजूद इसके एचआरटीसी ने जमीनी स्तर पर बेहतर काम किया।

 

एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के कार्यकारी निदेशक डॉ. टी सूर्या किरण की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अन्य पहाड़ी राज्यों के मुकाबले कई मायनों में आगे है।  उसने अपनी कार्यप्रणाली में पिछले एक.दो साल में काफी ज्यादा बदलाव किया है और इसे बेहतर बनाया है।

 

यह भी पढ़ें : सब्जी मंडी जा रहे शख्स को ट्रक ने उड़ाया, परिवार से छीन लिया सहारा

निगम को चार श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

बड़ी बात यह है कि परिवहन निगम को जिन चार श्रेणियों में यह अवार्ड मिलने जा रहे है, उसमें टायर परफार्मेंस में निगम विजेता रहा है। इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन, वाहन उपयोग और कर्मचारी उपयोगिता में अच्छा कार्य किया है व इन तीन श्रेणियों में निगम रनर अप रहा है। इसके लिए भी निगम को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी जमीन पर बेच दिए 70 प्लॉट, लोन लेकर लोगों ने  बनवाए मकान

रोहन चंद ठाकुर के कार्यकाल में हुआ बेतहर प्रदर्शन

बता दें कि एचआरटीसी को यह अवार्ड प्रबंध निदेशक रहे रोहन चंद ठाकुर के कार्यकाल में किए गए बेहतर कार्य के लिए मिल रहा है। हालांकि इस समय रोहन चंद ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बीते शनिवार को ही उन्हें रिलीव किया है। अब देखना यह है कि उनके कार्यकाल का यह पुरस्कार दिल्ली में कौन लेने जाता है। पुरस्कार लेने जाने को लेकर नए प्रबंध निदेशक को फैसला लेना है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें