सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में शास्त्री के फाइनल ईयर की परीक्षा में एक ही कॉलेज की दस छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है, ये तो आप जान ही चुके हैं। अब ये भी जान लिजिए कि इन दस लड़कियों में वो कौन हैं जिन्होंने इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
8.80 CGPA के साथ पहला रैंक
कमलजीत कौर ने पूरे प्रदेश में अपने कॉलेज, अपने जिले और परिवारजनों का नाम रोशन कर दिया है। कौर ने टॉप टेन मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। अब ये भी जान लिजिए कि जिस कॉलेज में कौर पढ़ती हैं, उसका क्या नाम है।
यह भी पढ़ें : शिमला होटल कांड - बर्थडे सेलिब्रेशन पर बीयर की बोतल से छीने भाई के प्राण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीगरक्षनाथ राजकीय संस्कृत कॉलेज का कमाल
टॉप टेन छात्राएं सिरमौर जिले के नाहन स्थित श्रीगरक्षनााथ राजकीय संस्कृत कॉलेज में पढ़ती हैं। यही वो कॉलेज है जहां की छात्रा कमलजीत कौर स्टेट टॉपर बनीं हैं। कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि नाहन कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि से कॉलेज में जश्न का माहौल है।
यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला: हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी CBI, हो सकती है कई गिरफ्तारियां
टॉप-10 में नाहन की 10 बेटियां
कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि इस बार नाहन महाविद्यालय की10 छात्राओं ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज करवाया है, जो कि अभूतपूर्व उपलब्धि है।
- पहला स्थान : कमलजीत कौर (8.80 SGPA)
-
तीसरा स्थान: सोनाली देवी पुत्री जगदीश चंद (8.40 SGPA)
-
चौथा स्थान: अंबिका पुत्री जगमोहन सिंह और सपना शर्मा पुत्री सतपाल शर्मा (8.30 SGPA)
-
छठा स्थान: संजना पुत्री देविंद्र सिंह (8.10 SGPA)
-
नौवां स्थान: रंजना देवी पुत्री देविंद्र सिंह (8.05 SGPA)
-
दसवां स्थान (साझा): वैशाली चौहान पुत्री अच्छर सिंह, शीलम ठाकुर पुत्री रमेश कुमार, संगीता कुमारी पुत्री काका राम और नेहा चौहान पुत्री सुरेश चंद (8.00 SGPA)
