#अपराध

June 14, 2025

शिमला होटल कांड - बर्थडे सेलिब्रेशन पर बीयर की बोतल से छीने भाई के प्राण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने खुद दी परिजनों को सूचना

शेयर करें:

 shimla murder case

शिमला।  हिमाचल प्रदेश की राजधानी के होटल में हुए मर्डर ने कह किसी को हिला कर रख दिया है। इस मामले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पुलिस ने युवक के हथियारे को पकड़ लिया है और कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। 

पंचकूला से दबोचा आरोपी

बता दें कि ढली स्थित ग्रैंड मैजेस्टिक होटल में 11 जून की रात हुए चचेरे भाई आकाश शर्मा की आरोपी अर्जुन ने निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद वो फरार चल रहा था।  आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। हरियाणा के पंचकूला से शनिवार सुबह उसे दबोच लिया गया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। शिमला पुलिस की टीमें आरोपी को लेकर लौट रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लव जिहाद मामले में माहौल तनावपूर्ण- क्षेत्र में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

क्या हुआ था होटल के कमरे में?

पुलिस के मुताबिक, पंचकूला सेक्टर-10 के मेन मार्केट निवासी अर्जुन और उसका चचेरा भाई, चंडीगढ़ निवासी आकाश शर्मा, शिमला के ग्रैंड मैजेस्टिक होटल में ठहरे थे। वे कमरा नंबर 302 में रुके हुए थे। 11 जून की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना बढ़ गया कि अर्जुन ने बीयर की बोतल का कांच तोड़कर उसी से आकाश का गला रेत दिया।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला: हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी CBI, हो सकती है कई गिरफ्तारियां

हत्यारे ने खुद दी जानकारी

हत्या के बाद 12 जून की सुबह करीब 5:15 बजे अर्जुन होटल से फरार हो गया। कुछ देर बाद होटल स्टाफ के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि अर्जुन नाम के व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई आकाश की हत्या कर दी है। यह कॉल अर्जुन ने खुद किसी परिचित को की थी, जिन्होंने होटल में संपर्क किया।

होटल कर्मियों ने मास्टर-की से जब कमरा खोला तो अंदर का नज़ारा देख सब सन्न रह गए – आकाश का शव खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लव जिहाद को लेकर बवाल- युवक के गांव पहुंच लड़की पक्ष ने किया पथराव, 10 घायल

रातभर चली थी तलाश

पुलिस ने घटना के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और रातभर हरियाणा के कई ठिकानों पर दबिश दी गई। आखिरकार आज सुबह पंचकूला से अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश शर्मा की हत्या को लेकर थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख