सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बेटे ने अपनी मेहनत, लगन और अटूट संकल्प के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। गिरीपार क्षेत्र के बेटे अमित पुंडीर ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

फ्लाइंग ऑफिसर बने अमित पुंडीर

अमित पुंडीर उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है। अमित पुंडीर की इस सफलता से उनके माता-पिता बेहद भावुक हैं। बेटे की उपलब्धि देख माता-पिता के खुशी के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूल में घुसे चोर- बच्चों के राशन से बनाई खिचड़ी; बर्तन और गैस बर्नर लेकर फरार

देशभर में पाया 94वां रैंक

अमित पुंडीर ने राष्ट्रीय स्तर की कठिन चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 94 हासिल की है। देशभर से शामिल हुए हजारों-लाखों अभ्यर्थियों के बीच यह उपलब्धि हासिल करना उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।

सीमित संसधानों में पले अमित

एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर भारतीय वायु सेना जैसे प्रतिष्ठित रक्षा संगठन में अधिकारी बनने तक का उनका सफर संघर्ष और समर्पण से भरा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया और लगातार मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रों तक पहुंचाता था चिट्टा, पुलिस ने ढेर सारी खेप संग धरा तस्कर

अमित ने किया साबित...

अमित की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी शहर या सुविधा की मोहताज नहीं होती। अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का जुनून हो, तो गांव का युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।

 

पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना मिलते ही छितली गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने अमित को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के साथ-साथ सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू ने बदला एक और नियम : गाड़ी नहीं हवाई जहाज से यात्रा करेंगे अफसर, जानें क्यों

युवाओं के लिए प्रेरणा बने अमित

अमित पुंडीर की यह सफलता आने वाले समय में अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उनका संघर्ष और उपलब्धि उन युवाओं को यह संदेश देती है कि बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना ही सफलता की असली कुंजी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें