बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में वह तासीर है जो बड़े.बड़े सपनों को हकीकत में बदलने का माद्दा रखती है। यहां के युवाओं ने न केवल सेना और खेलों में, बल्कि अब कला के उस शिखर पर भी अपनी दस्तक दे दी है जिसे दुनिया मायानगरी कहती है। ऊंचे पहाड़ों से निकलकर मायानगरी की चकाचौंध के बीच अपनी सादगी और प्रतिभा से जगह बनाना कोई मामूली बात नहीं है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर के एक उभरते सितारे ने बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मचा दी है।
फिल्म भूत बंग्ला में नजर आएगा अभिषेक
जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के गांव मान्नर से ताल्लुक रखने वाले युवा कलाकार अभिषेक भारद्वाज ने फिल्मी दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक जल्द ही प्रसिद्ध निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म भूत बंग्ला में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। अभिषेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ.साथ पूरे गांव और प्रदेश में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचना अपने आप में बड़ी कामयाबी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, 30 हजार रुपए मासिक तक मिलेगा वेतन; यहां जानें पूरी डिटेल
सादगी भरे माहौल में बीता बचपन
अभिषेक का बचपन पहाड़ी परिवेश में सादगी के साथ बीता। उनके पिता शिक्षक हैं और परिवार का माहौल हमेशा पढ़ाई.लिखाई से जुड़ा रहा। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद में जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। हालांकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान भी उनका रुझान कला और अभिनय की ओर बना रहा। उन्हें पेंटिंग और अभिनय में गहरी दिलचस्पी थी और फिल्मों में काम करने का सपना भी उसी समय से आकार लेने लगा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हा.दसे में बुझ गया एक घर का चिराग, मकान के पिल्लर से टकराई बाइक
कॉर्पोरेट नौकरी से शुरू हुआ सफर
पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिषेक ने एक कॉर्पोरेट नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उनके भीतर छिपा कलाकार हमेशा कुछ अलग करने की चाह रखता था। कोविड काल के दौरान जब अधिकतर लोग घर से काम कर रहे थेए उसी दौरान उन्हें अपने सपनों पर काम करने का समय मिला। उन्होंने ऑनलाइन थिएटर वर्कशॉप्स में हिस्सा लेना शुरू किया और बाद में दिल्ली के थिएटर सर्किट से जुड़कर अभिनय की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापनों से मिला बड़ा मौका
थिएटर और ऑडिशन के जरिए उन्होंने धीरे.धीरे अपनी पहचान बनानी शुरू की। इस दौरान उन्हें कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम करने का अवसर मिला। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सड़क सुरक्षा अभियान के विज्ञापन में काम किया। इसके अलावा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ टाटा कैपिटल, एक्टर फरहान अख्तर के साथ वीवो और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ हाईसेंस के विज्ञापनों में भी दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट की चौखट पर सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिजली प्रोजेक्टों से भू-राजस्व मामले में मांगा जवाब
निर्देशक प्रियदर्शन की नजर में आए
साल 2024 में उन्होंने प्रियदर्शन की एक डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अभिनय ने निर्देशक को प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें अपनी नई फिल्म भूत बंगला के लिए चुन लिया गया।
गांव और प्रदेश में खुशी
अभिषेक की सफलता से उनके गांव मान्नर में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन से प्रदेश के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। पहाड़ों की शांत वादियों से निकलकर मुंबई की चमक-दमक तक पहुंचने वाला यह सफर इस बात का प्रमाण है कि अगर सपनों के साथ मेहनत जुड़ जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। अब हर किसी की नजर उस दिन पर टिकी है जब अभिषेक बड़े पर्दे पर नजर आएंगे और हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।
