#रोजगार

March 14, 2026

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, 30 हजार रुपए मासिक तक मिलेगा वेतन; यहां जानें पूरी डिटेल

हिमाचल में लगेगा मिनी रोजगार मेला, 10वीं से एमबीए पास को मिलेगी नौकरी 

शेयर करें:

himachal JobNews

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल में एक बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है। जिसमें मल्टीनेशनल कंपनियां विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती करेंगी। बड़ी बात यह है कि कंपनी बिना किसी लिखित परीक्षा के युवाओं का चयन करेगी और एक आकर्षक वेतन पैकेज युवाओं को देगी। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर काफी काम की है। नौकरी से संबंधित जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है। 

कौन सी कंपनियां करेंगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश में बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है। इस रोजगार मेले में तीन बड़ी कंपनियां युवाओं की नौकरी देंगी। इन कंपनियों में

  • नई दिल्ली की प्रसिद्ध सिक्योरिटी कंपनी जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
  • श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड हमीरपुर
  • हिमगिरि मल्टी लेवल मैजिक प्राइवेट लिमिटेड भोरंज शामिल है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हा.दसे में बुझ गया एक घर का चिराग, मकान के पिल्लर से टकराई बाइक

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस रोजगार मेले में नई दिल्ली की प्रसिद्ध सिक्योरिटी कंपनी 56 पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड के 50 और सुपरवाइजर के 6 पद शामिल हैं। इसी तरह से श्रीराम फाइनेंस कंपनी दो पदों पर भर्ती करेगी। जबकि हिमगिरि मल्टी लेवल मैजिक 24 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस तरह से कुल 82 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयुसीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी है। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की कम से कम 170 सेंटीमीटर लंबाई होना अनिवार्य है। 
  • श्रीराम फाइनेंस कंपनी द्वारा बीडीएम के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है और अभ्यर्थी स्नातक एवं एमबीए (मार्केटिंग) होना चाहिए।
  • हिमगिरि मल्टी लेवल कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पदों के लिए आयुसीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इन पदों के अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, स्नातक, बीबीए या बीवॉक रखी गई है।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट की चौखट पर सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिजली प्रोजेक्टों से भू-राजस्व मामले में मांगा जवाब

कितना मिलेगा वेतन

श्रीराम फाइनेंस कंपनी अपने बीडीएम के पदों पर चयनित युवाओं को 20 हजार से 30 हजार रुपए मासिक वेतन देगी। इसके अलावा हिमगिरि मल्टी लेवल मैजिक कंपनी अपने कर्मचारियों को 13500 रुपए मासिक वेतन देगी। 

कब होंगे साक्षात्कार

रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों कंपनियां एक ही छत के नीचे रोजगार मेले का आयोजन करेंगी और कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन करेंगी। यह साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय नादौन में 17 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। 

 

यह भी पढ़ें : अनुराग की नई पहल लीडरशिप-फैलोशिप को मिला बंपर रिस्पॉन्स, 10 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

कौन कौन से प्रमाण पत्र लाएं साथ

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में आने वाले अभ्यर्थी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकता है। साक्षात्कार के इच्छुक उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख