सिरमौर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सिरमौर जिले की बेटी ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की छात्रा आरुषि ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद इलाके में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।

ओवरऑल मेरिट सूची में भी दूसरा स्थान किया हासिल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कांगर धरीयार की छात्रा आरुषि ने कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने न केवल अपने संकाय में बल्कि ओवरऑल मेरिट सूची में भी दूसरा स्थान हासिल किया है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रिश्तेदार के घर जा रहे पति-पत्नी की मौ*त, बहन और जीजा का बुरा हाल- सदमे में परिवार

साधारण परिवार से असाधारण सपनों तक का सफर

आरुषि एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नीरज कुमार खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता सुमन गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। 

सिविल सेवा का सपना, देश सेवा का अटूट जुनूनहिमाचल : किसान की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, IAS अफसर बन देश सेवा करने का है सपना

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम- एक की हालत नाजुक

कड़ी मेहनत और जिम्मेदारियों के साथ हासिल की सफलता

परिजनों के अनुसार, आरुषि रोज सुबह 4:30 बजे उठकर पढ़ाई करती थीं और देर रात तक अपनी तैयारी जारी रखती थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर और खेत के कामों में भी अपने माता-पिता का हाथ बंटाती रहीं, जिससे उनकी जिम्मेदारी और मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्कूल के प्रधानाचार्य  ने उज्ज्वल भविष्य के लिए का कामना

स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि सरकारी स्कूल की छात्रा का प्रदेश स्तर पर इस तरह का प्रदर्शन करना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताते हुए आरुषि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें