#हादसा

May 4, 2026

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम- एक की हालत नाजुक

घायल को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है

शेयर करें:

CAR DEEP DITCH FIVE PEOPLE MOTHER DAUGHTER SON SIRMAUR ROAD HP

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर हादसों का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र से सामने आया है- जहां एक दर्दनाक कार दुर्घटना ने चार जिंदगियां पल भर में छीन लीं।

मां-बेटी की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं और एक परुष शामिल है। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें- 12th Result : हिमाचल के सिरमौर जिले का दबदबा- सरकारी स्कूल के बच्चों ने किया प्रदेश भर में टॉप

गहरी खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उपमंडल संगड़ाह के पियूलाणी-भलोना मार्ग पर पेश आया। बताया जा रहा है कि एक कार (HP 79-2756) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

चार लोगों की मौके पर मौत

हादसा इतना भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हृदयविदारक हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- HP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित : अंशित ने किया पूरे प्रदेश में टॉप- 92 प्रतिशत छात्र पास

मृतकों की पहचान

  • अमरा देवी (52) पत्नी देव राज- निवासी गत्ताधार
  • आराध्या (14) बेटी देव राज- निवासी गत्ताधार
  • प्रियंका (14) बेटी दीप राम- निवासी ऊंचा टिक्कर,
  • सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलु राम- निवासी काजवा)

यह भी पढ़ें- हिमाचल के कई स्कूलों को ब.म से उड़ाने की धमकी: खाली करवाए परिसर, बच्चों को भेजा घर

ड्राइवर की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि अमरा देवी भलोना स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थीं, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में कार चालक अजीत कुमार पुत्र रण सिंह निवासी गाता गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। SP सिरमौर एन.एस. नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका सड़क की स्थिति या वाहन के नियंत्रण खोने से जुड़ी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की इस पंचायत में चुनावी टकराव खत्म : निर्विरोध चुने प्रधान-उप प्रधान, मिलेंगे 25 लाख रुपये

सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सुरक्षित ड्राइविंग और सड़कों की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख