ऊना। खेल के मैदान में अपनी तेज़ रफ्तार, अनुशासन और जज़्बे से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले हिमाचल प्रदेश के चार होनहार हॉकी खिलाड़ी अब एक नई भूमिका में नज़र आएंगे। कई पदक जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाने के वाले इन खिलाड़ियों का चयन अब भारतीय सेना में हुआ है। मैदान में हॉकी स्टिक से जलबा बिखेरने वाले यह चारों हॉकी खिलाड़ी अब देश की सेवा करेंगे। अब हॉकी स्टिक की जगह कंधे पर वर्दी होगी और लक्ष्य देश की सरहदों की रक्षा का होगा।

भारतीय सेना में शामिल हुए चार हॉकी खिलाड़ी 

बता दें कि चारों खिलाड़ियों की मेहनत और खेल के प्रति लगन रंग लाई। हाल ही में हुई अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया और अपनी काबिलियत साबित की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय सेना ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस MLA RS Bali के गढ़ में पहुंची ED, एक साथ दो जगह दी दबिश; मचा हड़कंप

इस जिले के रहने वाले हैं खिलाड़ी

हॉकी कोच आशीष सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ियों में दलजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, तनिश कुमार पुत्र रमन कुमार, दोनों ऊना जिला के रहने वाले है। इसके साथ ही धीरज कुमार पुत्र पवन कुमार, नालागढ़, सोलन जिला और अभिषेक वर्मा पुत्र मुन्नी लाल, सुंदरनगर, मंडी जिला के शामिल हैं। 

2021 में खेल की दुनिया में रखा कदम

इन चारों खिलाड़ियों ने वर्ष 2021 में ऊना खेल छात्रावास के लिए चयनित होकर खेल की दुनिया में कदम रखा। इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनके कोच आशीष सेन का है। आशीष सेन मंडी के रहने वाले हैं और 2016 से ऊना में हॉकी सिखा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड किनारे कार खड़ी कर चिट्टे की सप्लाई देने आया था युवक, बड़ी खेप संग धरा

कई छात्र कर चुकें है सरकारी नौकरी 

उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने खेल की तकनीक के साथ-साथ मजबूत मानसिकता, अनुशासन और टीम भावना भी सीखी। हॉकी कोच आशीष सेन की कोचिंग से कई खिलाड़ी अब सेना, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में काम कर चुके हैं। प्रदेश के खेल प्रेमियों के लिए यह उपलब्धि गर्व का पल है और यह साबित करती है कि सही प्रशिक्षण और लगन से बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें