ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कांगड़ा जिले के AVM सीनियर सेकेंडी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने 700 में से 699 अंक हासिल कर हिमाचल में टॉप किया है।
सरकारी स्कूल की छात्रा ने किया टॉप
वहीं, ऊना के सरकारी स्कूल की छात्रा रूहानी धीमान बोर्ड एग्जाम में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। रूहानी ने 700 में से 698 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम प्रदेशभर में रोशन कर दिया है।
यह भी पढ़ें- 10TH RESULT : अनमोल ने पूरे प्रदेश में किया टॉप, 700 में से 699 अंक किए हासिल
दसवीं का रिजल्ट घोषित
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 93,694 विद्यार्थियों ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी घर बैठे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।
कैसा रहा रिजल्ट?
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार, कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी- जिनमें से 78,150 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें- BREAKING- HP 10TH RESULT: बोर्ड ने जारी किया परिणाम, यहां चेक करें अपने अंक
कितने स्टूडेंट्स हुए फेल?
वहीं, 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। शिक्षा बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को राहत देते हुए दो विषयों में फेल छात्रों को जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर देने की घोषणा की है।
जल्दी निकल गया रिजल्ट
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी आसानी से ऑनलाइन अपना स्कोर कार्ड देख सकें।
यह भी पढ़ें- BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट
यहां देखें अपने अंक
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
