राजनीति

#उपलब्धि

May 10, 2026

10TH RESULT : अनमोल ने पूरे प्रदेश में किया टॉप, 700 में से 699 अंक किए हासिल

78,150 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है, 8,433 को कंपार्टमेंट आई है।

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

state level topper 10th class student kangra anmol hp bose result

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कांगड़ा जिले के AVM सीनियर सेकेंडी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने हिमाचल में टॉप किया है। अनमोल ने 700 में से 699 अंक हासिल किए हैँ।

दसवीं का रिजल्ट घोषित

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 93,694 विद्यार्थियों ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी घर बैठे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में शादी के दो दिन पहले दुल्हन को भगा ले गया लतीफ, फिर की नीचता- केस दर्ज

कैसा रहा रिजल्ट?

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार, कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी- जिनमें से 78,150 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

कितने स्टूडेंट्स हुए फेल?

वहीं, 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। शिक्षा बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को राहत देते हुए दो विषयों में फेल छात्रों को जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक और म*र्डर? 3 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी का चल रहा था अफेयर- कमरे में...

जल्दी निकल गया रिजल्ट

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी आसानी से ऑनलाइन अपना स्कोर कार्ड देख सकें।

यहां देखें अपने अंक

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख