मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना भयंकर था, कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मंडी जिला के जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को हुआ है। बताया जा रहा है कि एक स्कूटी सवार तेज रफ्तार में पहले पैराफिट से टकराया और फिर उछल कर 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा भी तेज रफ्तार के कारण हुआ माना जा रहा है। एक बार फिर हिमाचल में तेज रफ्तार ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। बताया जा रहा है कि जोगिंद्रनगर क्षेत्र के ढेलु के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: माता-पिता की टूटी बुढ़ापे की लाठी, कमरे में इस हाल में मिला 20 साल का जवान बेटा
40 फीट खाई में गिरी स्कूटी
यह हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। ढेलु के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैरापिट से टकराने के बाद भी स्कूटी नहीं रूकी और करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कांगड़ा जिले के बैजनाथ निवासी नावंग टन्डूप के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का सहारा था। इस हादसे ने न सिर्फ एक जान ली, बल्कि एक पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लाखों के चिट्टे संग धरे हरियाणा के पांच तस्कर, खेप देख पुलिस के भी उड़ गए होश
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक के घर जानकारी पहुंचा दी गई है। जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, तो परिवार में मातम पसर गया।
