#अपराध
March 27, 2026
हिमाचल: माता-पिता की टूटी बुढ़ापे की लाठी, कमरे में इस हाल में मिला 20 साल का जवान बेटा
छोटी उम्र में उद्योग में काम कर बन गया था परिवार का सहारा
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश कभी सड़क हादसों में तो कभी मानसिक परेशानियों के चलते युवा वर्ग अपनी जिंदगी खो रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके 20 साल के जवान बेटे ने आत्महत्या कर ली। जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही बेटा उद्योग में काम करने लगा था और परिवार का सहारा बनने लगा था, लेकिन एक झटके में ही परिवार यह सहारा टूट गया।
यह घटना सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा की है। यहां एक 20 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। जवान बेटे की असमय मौत से माता.पिता का सहारा छिन गया और एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लाखों के चिट्टे संग धरे हरियाणा के पांच तस्कर, खेप देख पुलिस के भी उड़ गए होश
जानकारी के अनुसार मृतक युवक बिरला उद्योग में कार्यरत था और अपने परिवार के भरण.पोषण में अहम भूमिका निभा रहा था। वह अपने दो भाइयों के साथ उद्योग की आवासीय कॉलोनी में रहता था। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाला यह बेटा अब दुनिया को अलविदा कह गया। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
यह भी पढ़ें : दागी शिक्षकों को नहीं बख्शेगी सुक्खू सरकार, कानूनी निशाने पर 72 टीचर- कई हुए बर्खास्त
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है। जब युवक के दोनों भाई फैक्टरी में ड्यूटी पर गए हुए थे, और युवक कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इस घटना का पता चला तो इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पड़ोसी और रिश्तेदार भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने 10 रुपए घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, हिमाचल में कितने रुपए सस्ता होगा तेल! जानें
उद्योग प्रबंधन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी और मृतक के परिवार को सभी देय लाभ दिए जाएंगे।
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं आज शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।