सोलन। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में बहुत सारे लोग दर्दनाक हादसों का शिकार हो रहे हैं। इन दर्दनाक हादसों का मुख्य कारण वाहन चालक की लापरवाही या तेज रफ्तारी को माना जाता है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से सामने आया है। यहां उपमंडल कसौली में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 26 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, एक अन्य 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में इन कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ गया डीए, जानें कब से मिलेगा

गहरी खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात कसौली के अंतगर्त सुबाथु बरोटीवाला मार्ग पर कुठाड़ के पास खारशी धार में पेश आया है। हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आई-10 कार में सवार होकर कुठाड़ से सुबाथु की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों युवकों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार ने दिया सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब इन्हें भी मिलेगा OPS का लाभ

एक की गई जान, दूसरा घायल

हादसे में कोटी के रहने वाले रजत शर्मा (26) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, उसका साथी पिपलूघाट गांव का रहने वाला 20 वर्षीय वैभव शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस टीम ने वैभव को उपचार के लिए समुदायिक चिकित्सा केंद्र चंडी में भेज दिया। जबकि, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपअधीक्षक परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और घायल युवक के बयान भी कलमबद्ध कर लिए गए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें