कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही है। ताजा मामला ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर स्कूल के खेल मैदान के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद झाड़ियों में जा गिरे तीनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला कांगड़ा के रैहन में जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर पेश आया है। यहां पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक स्कूल के खेल मैदान के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक पेड़ से टकराने के बाद तीनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: टिप्पर के टायर में स्कूटी समेत फंसी महिला, 20 फीट तक घ**सीटा; मौके पर तोड़ा दम

 

रात का समय होने और आसपास ज्यादा आवाजाही नहीं होने के कारण हादसे की जानकारी तुरंत किसी को नहीं मिल पाई। इसी वजह से तीनों युवक काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। समय पर मदद नहीं मिलने से हादसे का पता भी सुबह के समय चला।

सुबह पौने चार बजे पुलिस को मिली सूचना

मंगलवार सुबह तड़के करीब पौने चार बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद तीनों युवकों को वहां से निकालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: टिप्पर के टायर में स्कूटी समेत फंसी महिला, 20 फीट तक घ**सीटा; मौके पर तोड़ा दम

अस्पताल पहुंचते ही अमन को डॉक्टरों ने मृत बताया

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अमन गुलेरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक आखिर किस वजह से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। हादसे को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद फतेहपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है।