संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में आज मंगलवार की शाम को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जब जब श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख.पुकार मच गई और पूरा इलाका सहम उठा। हादसे के समय पिकअप ट्राला में 25 के करीब श्रद्धालु सवार थे। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, पलटा ट्राला
जानकारी के अनुसार पंजाब के दसूहा क्षेत्र से आए श्रद्धालु पक्काटियाला पपलोथर में माथा टेककर वापस लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे जैसे ही उनका ट्राला संसारपुर टैरेस में पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राला तेज रफ्तार में था और मोड़ पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्राला सड़क किनारे बने सीमेंट के पैरापिट को तोड़ते हुए नाले की तरफ पलट गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हाद.सा : 2 लोगों की मौ*त; बैसाखी पर बच्चों से मिलने आए थे परिजन- खाई में गिरी कार
ब्रेक फेल होने की आशंका
हादसे के पीछे ट्राला की ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि यह हादसा कैसे हुआ। प्रारंभिक जांच में पिकअप ट्राला में 25 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें से 10 घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फास्ट डिलिवरी के चक्कर में ट्रक के नीचे आया BLINKIT बॉय- मौके पर ही तोड़ा दम
घायलों की चीख-पुकार से कांपा माहौल
ट्राला पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में अफरा.तफरी मच गई। घायल लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे, जिससे आसपास का माहौल दहशत में बदल गया। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के जवानों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। गनीमत यह रही कि जहां ट्राला पलटाए वहां नाले में कीचड़ था। इसी वजह से हादसे की गंभीरता कुछ कम हो गई और बड़ी जनहानि टल गई। यदि नाले में पत्थर या सूखी जमीन होती, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुरे हाल : खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में आया 2.88 करोड़ पानी बिल, हिसाब में फंसा विभाग
स्थानीय लोगों ने बचाई जानें
स्थानीय लोगों, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मिलकर घायलों को ट्राले से बाहर निकाला। थाना प्रभारी संजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों को बीसीएमबी अस्पताल तलबाड़ा में भर्ती कराया गया है।
हादसे ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल
इस सनसनीखेज हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा इंतजामों और वाहनों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सख्त नियमों और सतर्कता की जरूरत महसूस की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
