सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में स्थित परवाणु के सेक्टर-4 में बीते कल मंगलवार रात  को तेज धमाके की आवाज आई। ये आवाज नारायल क्षेत्र से आई जहां एक ट्रांसफार्मर का कंडेंसर तेज धमाके से फट गया और हाई वोल्टेज एचटी वायर सड़क पर गिर गई। 

बाइक पर गुजर रहे 2 लोगों की मौत

बता दें कि इस हादसे के बाद उसी वक्त वहां से बाइक पर गुजर रहे दो युवक इस खतरनाक तार की चपेट में आ गए। तेज करंट ने दोनों को झुलसा दिया और मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर में पड़ी मिली साधु की देह, सिर पर चोटों के निशान- इलाके में फैली सनसनी

ESI अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने की पुष्टि

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को ईएसआई अस्पताल परवाणु पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा इतना अचानक और तेज था कि बचाव का कोई मौका नहीं मिला।

बिजली विभाग की मानी गई तकनीकी लापरवाही

बिजली विभाग पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग के अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि यह हादसा ट्रांसफार्मर के कंडेंसर के फटने के कारण हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना के तकनीकी कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल सस्पेंड, छात्रा के कंबल में हाथ डालता वीडियो हुआ था वायरल

पुलिस जांच शुरू

घटना के बाद इलाके में दहशत है और परिजन सदमे में हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह दुर्घटना रोकी जा सकती थी? क्या बिजली विभाग ने समय पर मेंटेनेंस किया होता तो आज दो जिंदगियां बच सकती थीं?

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें