शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई जिलोंं में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण रास्तों में फिसलन बढ़ गई है- जिससे कई वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला शिमला से रिपोर्ट हुआ है- जहां पर एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है।
3 की मौत, एक की हालत नाजुक
यहां पर एक गाड़ी उफनती पब्बर नदी में गिर गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : किन्नर कैलाश यात्रा पर लगी रोक, जानिए अब कब बोले बाबा के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु
पब्बर नदी में गिरी कार
जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा रोहड़ू क्षेत्र के चिड़गांव में देर रात सीमा हरसुख रिजॉर्ट के पास पेश आया है। हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे। जिनमें से तीन युवक उफनती पब्बर नदी में लापता हो गए हैं। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका रेस्क्यू कर लिया गया है।
एक गांव के थे तीन युवक
बताया जा रहा है कि कार सवार चारों युवकों में तीन युवक मूंछाड़ा गांव और एक युवक ढांक गांव से संबंध रखता है। फिलहाल, नदी में लापता हुए युवकों का रेस्क्यू किया जा रहा है। मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक तरफा प्यार में पड़ा बाबा, युवती की छीनी जिंदगी- डेरे के पीछे गाड़ दी देह
3 युवकों का नहीं चल रहा पता
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। टीमें तीनों लापता युवकों को ढूंढने में जुटी हुई हैं।
