कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के बनखंडी क्षेत्र स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया।

बगलामुखी में ITBP जवान की मौत

मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजीव के रूप में हुई है- जो कि हमीरपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह ITBP में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, राजीव अपनी माता और भाई के साथ मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने तथा हवन-पूजन करवाने आए थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की झील कश्मीर तक मचाएगी तबाही...भारी फ्लड का अलर्ट, खतरे में कई गांव

मां और भाई के साथ आए थे मंदिर

मंगलवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना हरिपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह और चौकी रानीताल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कैसे हुई जवान की मौत?

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि राजीव का पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़े। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। जवान की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मां और भाई का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घास काटते मशीन में फंसा महिला का हाथ, नहीं मिली समय पर मदद- अलग हुई बाजू

जांच में जुटी पुलिस

DSP देहरा मयंक चौधरी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा सिविल अस्पताल भेजा गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें