#हादसा

May 26, 2026

हिमाचल : घास काटते मशीन में फंसा महिला का हाथ, नहीं मिली समय पर मदद- अलग हुई बाजू

डेढ़ घंटे बाद पड़ोसी महिला ने सुनी घायल की आवाज

शेयर करें:

grass machine women arm home seeking help hospital hamirpur police

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। .सदर थाना क्षेत्र में घास काटते समय एक महिला का हाथ मशीन में फंस गया- जिससे उसकी बाजू शरीर से अलग हो गई।

मशीन में फंसी महिला की बाजू

घटना के दौरान महिला करीब डेढ़ घंटे तक मशीन में फंसी रही और मदद के लिए चीखती रही। मगर घर में कोई मौजूद नहीं था- तो उसे समय पर मदद नहीं मिल पाई और उसकी बाजू कट गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रात को भाई के साथ खाया खाना, फिर सोने चला गया युवक- सुबह पेड़ से लट.का मिला

घास काट रही थी महिला

इस हादसे में घायल महिला की पहचान 45 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है- जो कि लहड़ा डूग्घा की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि सुषमा देवी घर के पास घास काटने का काम कर रही थीं।

दर्द से तड़पती रही सुषमा

इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन में चला गया। मशीन की तेज गति के कारण महिला खुद को बाहर नहीं निकाल सकी और दर्द से तड़पती हुई लगातार मदद के लिए आवाज लगाती रही।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में महंगाई बेलगाम: दूध की कीमतों में उछाल, ट्रक यूनियनों ने भी बढ़ाया किराया

घर पर अकेली थी सुषमा

घर में उस समय कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के अधिकतर लोग मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती सुषमा की सास की देखभाल के लिए गए हुए थे। वहीं, महिला का पति प्रमोद कुमार स्कूल बस चालक होने के कारण ड्यूटी पर गया हुआ था। ऐसे में सुषमा देवी अकेली ही घर पर थीं।

समय पर नहीं मिली मदद

करीब डेढ़ घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने चीखने की आवाज सुनी। वह तुरंत मौके पर पहुंची और हालात देखकर घबरा गई। उसने सबसे पहले मशीन की मोटर बंद की और आसपास के लोगों को बुलाया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में दिखा जज्बा : 105 साल की दादी पैदल पहुंचीं बूथ, तो किसी ने लिया लाठी का सहारा

शरीर से अलग हुई बाजू

इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मशीन को खोलकर महिला की बाजू बाहर निकाली। मगर तब तक महिला की बाजू शरीर से अलग हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पति-सास नहीं थे घर पर

वहीं, सूचना मिलने पर महिला का पति प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उनकी माता का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ऑपरेशन हुआ था, जिसके चलते परिवार के सदस्य अस्पताल में थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि घर पर इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख