सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बेहद दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। सैनधार क्षेत्र के एक गांव में घर की बालकनी से गिरने के कारण 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।

23 दिन की मासूम ने खोई मां

इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि महिला ने कुछ ही सप्ताह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जो अब जन्म के महज 23 दिन बाद ही अपनी मां के स्नेह से वंचित हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मानसून में बरस रही आफत की बारिश, अब तक 17 लोगों की मौ.त, 120 से ज्यादा...

घर की बालकनी से गिरी परीक्षा

यह हादसा सिरमौर जिले के सैनधार क्षेत्र की कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में हुआ। मृतका की पहचान परीक्षा देवी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर वह अपने घर की बालकनी में थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

परिजनों में मची चीख-पुकार

घटना के समय घर में मौजूद परिजनों ने चीख-पुकार सुनते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें संभाला और बिना समय गंवाए उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ददाहू पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला की हालत का परीक्षण किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गाड़ी पर लगाई फ्लैग रॉड, कोर्ट ने ठोका 9500 रुपये जुर्माना

सदमे में पूरा परिवार

महिला की असामयिक मृत्यु से परिवार पूरी तरह सदमे में है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

23 पहले दिया बेटी को जन्म

बताया जा रहा है कि परीक्षा देवी ने करीब 23 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। मां की अचानक मौत से नवजात बच्ची के सिर से जन्म के कुछ ही दिनों बाद मां का साया उठ गया, जिसने इस हादसे को और भी अधिक दर्दनाक बना दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : 6 जिलों में अलर्ट जारी, रहें सतर्क

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पूरे इलाके में मातम

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। परिवार और गांव के लोगों के लिए यह हादसा गहरे सदमे का कारण बना हुआ है, जबकि हर किसी की संवेदनाएं उस मासूम बच्ची और उसके परिजनों के साथ हैं, जिन पर अचानक यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें