ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऊना-होशियारपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में बस से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भदसाली निवासी विश्व सिंह के रूप में हुई है।
बस से गिरकर व्यक्ति की मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस मौके पर रुकी नहीं। बस चालक बस लेकर फरार हो गया। व्यक्ति की ऐसे अचानक हुई दर्दनाक मौत के बाद उसका परिवार गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में थार सवार युवकों की गुंडागर्दी- वॉल्वो बस पर किया हमला, गाड़ी से बरामद हुआ चिट्टा
बस से जा रहा था घर
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को भदसाली निवासी विश्व सिंह एक निजी बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही बस भदसाली के पास पहुंची, वह अपना सामान लेकर उतरने के लिए दरवाजे की ओर बढ़ा।
घर के पास मिली मौत
इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक बस से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से आगे निकल गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल एडमिशन करवाने गई थी मां, गेट के बाहर तेज रफ्तार कार ने कुचला बेटा- हुई मौ*त
बस चालक मौके से फरार
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विश्व सिंह को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरोली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
जांच में जुटी पुलिस
SP सचिन हिरेमथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और बस चालक की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
