सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। कभी वाहन चालकों की तेज रफ्तार तो कभी लापरवाही से इन हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कई बार तो इन हादसों में कीमती जिंदगियां भी बिखर जाती हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में भी हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे के बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं।
शराब से लदी पिकअप पलटी
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में उस समय हुआ, जब एक शराब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। इस पिकअप में देसी शराब की खेप भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया और अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे लुढ़क गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा.तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : हरीश राणा की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित कर हिमाचल लौटा परिवार, पैतृक गांव में होगी तेहरवीं
सड़क पर बिखरी शराब की पेटियां
जैसे ही वाहन पलटा, उसमें लदी शराब की पेटियां सड़क और ठेके के सामने इधर.उधर फैल गईं। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और ना ही शराब की बोतलें लूटने की होड़ मची। घटना के समय पास स्थित अहाते में कई लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं पहुंची। अगर गाड़ी थोड़ी और आगे बढ़ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: माता-पिता की टूटी बुढ़ापे की लाठी, कमरे में इस हाल में मिला 20 साल का जवान बेटा
लोडिंग के बाद जा रही थी गाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी राजगढ़ के ठेके से शराब लोड कर गिरिपुल की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और नीचे की ओर लुढ़क गया। हादसे में लगभग 60 पेटियां टूट गईं, जिनमें रखी बोतलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बाद में ठेके के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिखरी हुई पेटियों और सामान को समेटा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लाखों के चिट्टे संग धरे हरियाणा के पांच तस्कर, खेप देख पुलिस के भी उड़ गए होश
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वाहन और शराब की खेप की जांच की गई, जिसमें किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
